भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सारण/तरैया। प्रखंड के देवरिया गांव निवासी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह का बुधवार को रात्रि में अकस्मात निधन हो गया। जिससे प्रखंड भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पाकर तरैया के पूर्व विधायक जनक सिंह मौके पर पहुंचे एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता की मौत से पूरे समाज को क्षति पहुंचती है, जो की अपूरणीय है। हमलोगों को उनकी कमी हमेशा खलेगी। अपने जीवन काल में भाजपा के समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता रहे दिवंगत स्व. सिंह के निधन पर तरैया मंडल भाजपा अध्यक्ष रामाधार सिंह, योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, बीरबली सिंह पटेल, रंजीत कुमार सिंह, शत्रुघ्न नारायण सिंह समेत प्रखंड भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग