शराब बरामदगी मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के टोटहां जगतपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि पिछले दिनों टोटहां जगतपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भाड़ी मात्रा में शराब बरामद किया था।इस मामले को लेकर उक्त गांव के रहने वाले उमेश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।बुधवार की रात पुलिस सूचना मिली की वह घर पर आया हुआ है इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग