भोज खाने जा रहे व्यक्ति से रास्ते में घेरकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के उसरी चांदपुरा गांव में रात्रि में भोज खाने जा रहे हैं एक व्यक्ति को गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल इंद्रभूषण सिंह द्वारा सदर अस्पताल छपरा में दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि रात्रि में विजय शंकर सिंह के यहां भोज खाने जा रहा था कि उसी समय रास्ते में घेरकर नंदकिशोर सिंह, उमेश सिंह, नंदन सिंह, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, सुधीर सिंह, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, सभी लोग एकराय होकर हार्वे हथियार से लैस होकर मुझे घेर लिये और गाली गलौज करने लगें। तथा जबरदस्ती स्टांप पेपर पर मेरे अंगूठे का निशान ले लिये। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिये। मारपीट के क्रम में गले से सोने का चेन छीन लिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग