बनियापुर के भटवलिया गांव में नदी में डूबने से युवक की हुई मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटवलिया गाव में नदी में डूबने से युवक की मौत हो गयी है।जिसके बाद परिजन घण्टो युवक को खोजबीन किया।जिसके बाद सीओ घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे। सुबह अंचलाधिकारी के प्रयास से गोताखोर द्वारा शव को नदी से निकला गया। घटना के संबन्ध में बताया गया है कि 26 वर्षीय नासिर अंसारी नदी में फिसल कर गिर गए।जिंसके बाद नदी से सुबह अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम के द्वारा गोताखोर बुलाकर नदी से शव निकाला गया। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। वहीं घटना की सूचना अपर समाहर्ता को दी गयी। घटना से गांव सहित परिजनों में मातमी सन्नाटा छा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग