अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे टहल रहे मां-बेटा को मारी टक्कर, सदर अस्पताल रेफर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक-तरैया-सिवान-शीतलपुर एसएच-73 पर तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में गुरूवार की देर शाम सड़क किनारे टहल रहे मां बेटा को अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। गांव वालों ने सड़क पर तड़पते मां बेटा को निकटतम पीएचसी मशरक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी नितेश महतो की 21 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी और 3 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई। पीएचसी मशरक में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मां बेटा की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि मां बेटा शाम में सड़क किनारे टहल रहे थे कि अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर घटनास्थल पर पहुंची तरैया थाना पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग