जिवितपुत्रिका व्रत के अवसर पर सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच चूड़ा-गुड़ का वितरण

दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के भोरहाॅ पंचायत में समाजसेवी महलेश भगत, इमदाद अली तथा बीरेन्द्र कुमार ने एक अनोखा पहल कर जिवितपुत्रिका व्रत के अवसर पर सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच चूड़ा तथा गुड़ का वितरण किया।महलेश भगत ने कहा कि कोरोना तथा बाढ़ जैसी आपदा के कारण कई परिवार कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हमलोगों ने भोरहां पंचायत के रामदासपुर, मोरियां, जिपुरा, भोरहां सहित कई गाँवों में घूम घूम कर सैकड़ो गरीब परिवारों के बीच चूड़ा तथा गुड़ का वितरण किया,ताकि गरीब परिवार के लोग इस व्रत को आसानी से कर सके। मौके पर समाजसेवी रामजी राय, अभय सिंह तथा रविन्द्र सिंह उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग