छात्र जीवन से ही नेता जी के नाम से प्रसिद्ध है : शत्रुध्न सिंह
धर्मेन्द्र कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिध।
तरैया (सारण)। प्रखंड के रामबाग में स्थित संकट मोचन घंटी बाबा के दरबार में तरैयावासियों की एक बैठक हुई जिसमें तरैया विधानसभा क्षेत्र का विधायक तरैया से ही चुनने को लेकर चर्चा हुई।घंटी बाबा मंदिर निर्माण समिति के संयोजक देव कुमार सिंह द्वारा आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए विश्वमोहन सिंह उर्फ गार्ड साहब ने कहा कि तरैयावासियों ने इस बार तरैया से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके शत्रुघन सिंह उर्फ़ नेताजी को समर्थन देने बात की चर्चा जोरों पर है।तरैया के लोगों को अपनी एकजुटता पेश पर शत्रुध्न सिंह उर्फ नेता जी को चुनाव जीतकर तरैया से भेजने की शपथ लिया।शत्रुध्न सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 1985 में तरैया विधानसभा से चुनाव जीत गये थे लेकिन हरा दिया गया।तरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 1985 में मात्र 24 मुखिया थे जिसमें 22 मेरे खिलाफ थे.मात्र दो पक्ष में थे।उसके बाद भी हम चुनाव जीत गए थे।लेकिन हरा दिया गया।उक्त बैठक में आंनद मोहन सिंह, भृगुनाथ सिंह,बृजकिशोर सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि गणेश सिंह,बृज किशोर सिंह,ओमप्रकाश सिंह,श्रीकांत सिंह, दिलीप सिंह कुशवाहा,विपिन सिंह, चन्देश्वर सिंह,मनू सिंह,डॉ रंजीत सिंह, दिलीप राम,मलय सिंह समेत दर्जनों तरैया वासी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग