बाढ़ के पानी में शौच करने गये युवक की डूबने से मौत

मशरक थाना क्षेत्र के बाबू के छपिया तुरहा टोला गांव में शौच करने युवक का पैर फिसलने से घोघाड़ी नदी के उफनते पानी में डूबने से मौत हो गई। मामले में मृत की पहचान बाबू के छपिया तुरहा टोला गांव निवासी स्व मोहर साह के 35 वर्षीय पुत्र रमेश साह के रूप में हुई। मामला है कि युवक शुक्रवार की शाम में शौच करने गये युवक का पैर फिसलने से गहरे नदी में बहते पानी में चला गया रात का समय होने से परिजनों को पता नहीं चल पाया। सुबह युवक की खोजबीन शुरू की गई तों पता चला कि मशरक थाना पुलिस ने कवलपुरा गांव में नदी में बहते एक शव को बरामद किया है परिजनों द्वारा थाना पहुंच थाना पुलिस की मौजूदगी में पहचान की गई।शव की शिनाख्त होते ही परिजनों समेत मृत युवक की पत्नी दहाड़े मार मारकर रोने लगी कि अब मेरा और दो छोटे छोटे बच्चों का क्या होगा। युवक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

पुने शव को कागजी कार्यवाही करतें हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह ने मृत युवक के परिजनों को नगद तीन हजार रुपए सहायता दिए और बताया कि मृत युवक के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग