घुरापाली गांव के तीन मिले कोरोना संक्रमित
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को जिला प्रशासन के आदेश पर कोविड 19 की जांच की गई। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 501 संदिग्ध बीमार लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया। जांच के दौरान घुरापाली गांव के तीन युवक कोरोना संक्रमित पाये गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने बताया कोरोना संक्रमितों को उन्हें अपने घरों में सुरक्षित रहने की हिदायत दिया गया है। आवश्यक दवाएं उन्हें जल्द ही उपलब्ध करा दिये जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग