मशरक मे मिले अज्ञात शव की गोपालगंज जिला निवासी के रूप में हुई पहचान

मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बाजार क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर बरामदें में एक कबाड़ी चुनने वाले का शव सोये अवस्था में पाया गया। आसपास के लोगों ने थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को सूचना दी मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पहचान की कोशिश की शुरू की गई। बाजार क्षेत्र के कबाड़ी दुकानों पर पहचान कराई गयी। वही पहचान होते ही चौकिदार के माध्यम से घर पर सूचना दी गई। शनिवार की सुबह थाना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख पहचान की जिसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा बंगरा गांव के पानशाला टोला निवासी स्व शरीफ अंसारी के 49 वर्षीय पुत्र मुस्तफा अंसारी के रूप में हुई। बाजार क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के आस पास के लोगों ने बताया कि मृत व्यक्ति दिन भर लोगों द्वारा फेंके गए कबाड़ी का सामान चुनकर थोक कबाड़ी के यहां बेचता था।उसी क्रम में मंदिर के पीछे जंगल के तरफ कबाड़ी चुनने गया था वही पर सांप ने डंस लिया जिसकी पहचान उसके पैर पर बनी हुई दिखी जिससे उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।वही परिजनों के चित्कार से थाना परिसर का माहौल गमगीन हो गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग