पूर्व प्रमुख को पितृ शोक, शवयात्रा में शामिल हुए विधायक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के गंडार गांव निवासी व पूर्व प्रमुख धर्मेंद्र राय के पिता रामजी राय का शनिवार को निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे और इधर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भड़ा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना पाकर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग मौके पर पहुंचकर सांत्वना दिया तथा उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय व तरैया विधानसभा क्षेत्र के भावी एमएलए प्रत्याशी व युवा राजद नेता मिथिलेश राय समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि उनके शव यात्रा में शामिल हुए तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग