तरैया (सारण)- प्रखंड के हरखपुरा गाँव निवासी राज मोहन शर्मा का 21वर्षीय पुत्र मनोज कुमार शर्मा ने बाईक संबंधी तीन अनोखे अविष्कार कर यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नही है।पहला बाईक से उतरते ही बाईक का हैंडिल स्वतः लॉक हो जाएगा। जिसमें चाबी से बाईक को लॉक नही करना पड़ेगा। और दूसरा बाईक को खड़ी करने के लिये जैसे ही डबल स्टैंड करते है पूरा बाईक लॉक हो जाएगा।जिससे बाईक स्टार्ट नही होगा और हैंडिल भी नही घूमेगा और नही बाईक का पहिया घूमेगा। तीसरा बाईक का स्लेटर स्टार्टर को पूस करने पर ही बाईक स्टार्ट होगा वो भी बिना चाबी लगाए। युवक के उक्त अविष्कार से बाईक चोरी होने से बचाया जा सकता है।।जिसमें आये दिन चोरों द्वारा बाईक को आसानी से चोरी कर लिया जाता है। युवक 8 वीं कक्षा तक का ही शिक्षण ग्रहण किया है।क्योंकी युवक की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। जिसके कारण जीवकोपार्जन के लिए एक गैरेज में काम करता है। वही खाली समय में ये अनोखे अविष्कार किया। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में भी तीन अविष्कार किया है जिसमें साईकिल में स्पीडोमीटर,बिना लाईटर माचिस के गैस चूल्हा जल सकता है व पानी टंकी स्टॉक स्विच लगा जिससे फिजूल पानी बर्बाद नही हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग