अमनौर विधानसभा के सीट को ले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस बार चुनाव मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक देगी : कामरेड राम सिगासन राय
मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अमनौर अंचल के पैगा मित्रसेन और शेखपुरा शाखा का बैठक पैगा बाजार में कामरेड राम सिगासन राय की अध्यक्षता और अंचल सचिव सह महागठबंधन के संभावित उम्मीदवार अवधेश कुमार राय के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई जिसमें कामरेड अवधेश कुमार राय ने संगठन के विस्तार एवं बूथ स्तरीय कमेटी का गठन पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस बार चुनाव मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक देगी और अमनौर विधानसभा के सीट को निकालने का काम करेगी। मजदूरों को कामऔर नौजवानों को रोजगार किसानों का कर्जा माफ, किसानों को पेंशन, निजीकरण का विरोध आदि समस्याओं को लेकर भाकपा चुनाव मैदान में उतरेगी। बैठक में उपस्थित साथियों में गौतम साह, मुन्ना गुप्ता, कुमार दर्शनानंद, अजय कुमार गुप्ता, कलिका राय, वीरेंद्र तिवारी, सुरेश राय,सुरेश राय, इत्यादि लोगों ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग