किसान भाड़े पर जनरेटर लेकर सिंचाई करने को मजबूर

अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के अनवल सहित गांवो में विद्युत की किल्लत के कारण किसान भाड़े पर जरनेटर लेकर धान की सिंचाई कर रहे हैं। अनवल के कई किसानो ने बताया कि दो वर्ष पूर्व में ही तार सहित पूरे खेतों में बिजली के खंभे गाड़ दिए गए हैं। विद्युत विभाग द्वारा कृषकों को बताया गया कि सस्ती बिजली से आप खेत मैं लगे फसल सिंचाई कर सकते हैं। लेकिन यह मात्र एक छलावा रह गया है। वहीं कृषक अपना डीजल पंप को हटाकर मोटर पंप लगा कर पछता रहे हैं। किसानो के अनुसार कृषि फीडर मे बिजली तो आती नहीं है। लेकिन बिजली बिल जरूर मिल जाता है।अभी किसान धान की खड़ी फसल को किसी तरह सिचाई कर बचा रहे हैं|



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग