पुस्तैनी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन दीवार जोरवाने एवं मना करने पर मारपीट करने के मामले मे बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पुस्तैनी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन दीवार जोरवाने एवं मना करने पर मारपीट करने को लेकर मुस्मात महिला ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता चिंता कुंवर ने बगल के ही नवल तिवारी, अरुण तिवारी, बिमलेश तिवारी सहित पांच लोगों को नामजद कर बताया है कि मेरे पुस्तैनी जमीन पर उक्त नामजदों द्वारा दीवाल बनवाया जा रहा था। जबकि उक्त जमीन पर पहले से धारा 144 लगा हुआ है।जिस बावत पुछताक्ष करने गई तो उक्त नामजदो ने ईंट, डंडा और चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि नामजदों द्वारा धमकी दी जाती है कि उक्त जमीन हमे दे दो वरना जान से मार देंगे।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग