नाली का पानी गिराने को लेकर विवाद में जमकर मारपीट, तीन घायल

मशरक पीएचसी में रविवार की दोपहर पानी गिराने के विवाद में जमकर मारपीट में घायल तीन लोगों को घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र डुमरी छपिया के काली सिंह के घाट गांव निवासी विरेन्द्र सिंह की 57 वर्षीय पत्नी राधिका देवी,26 वर्षीय विवेक कुमार, 22 वर्षीय पुत्र सूर्यकांत कुमार के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि पड़ोसी द्वारा नाली से पानी गिराने को लेकर विवाद हो गयी जिसमें पड़ोसी द्वारा बास,रड से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों को परिजनों द्वारा निकटतम अस्पताल मशरक लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात तैनात चिकित्सक डॉ मनोरंजन सिंह ने बेहतर इलाज के बाद एक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घायलों ने बताया कि मामले में तरैया थाना पुलिस को आवेदन दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग