विजिलेंस की टीम ने रेल टिकट के धंधेबाज को किया गिरफ्तार
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार के उमाशंकर मोड़ के समीप स्थित दीपक टेलकम में अनाधिकृत रूप से तत्काल रेल आरक्षित टिकट का धंधा करने के आरोप में रेलवे की विजिलेंस टीम ने छापेमारी किया। टीम ने मौके से अनाधिकृत रूप से रेल टिकट का धंधा करने वाले दीपक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि विजिलेंस की टीम ने मौके से दो मॉनिटर, दो सीपीयू, दो लैपटॉप, एक एस्केनर, एक लेजर प्रिंटर सहित रेल टिकट बनाने के सामान को जप्त कर सील कर दिया है। लोगों ने बताया कि दीपक एक खास सॉफ्टवेयर के जरिए तत्काल टिकट की बुकिंग कर रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो रेल किराया के अतिरिक्त रूपये की वसूली भी की जा रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग