वीआईपी की विधान सभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियपुर (सारण)। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के विधानसभा स्तर की बैठक प्रदेश सचिव श्रवण कुमार के पैतृक आवास पर सरेया में सम्पन्न हुई। बैठक में विधान सभा कमिटी का गठन किया गया। जिसमें पंकज कुमार को विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया। अनिल शर्मा, संतोष साह, रूपेश महतो, भास्कर खरे को उपाध्यक्ष व राजू खान, प्रदीप महतो, राजेश बिंद, चितरंजन कुमार, मंतोष प्रसाद,बिरेन्द्र महतो, गुडडू कुमार, मीठू महतो को सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष छठू साहनी तथा संचालन प्रभारी शिवप्रसाद महतो ने किया। इस मौके पर मौजूद प्रदेश सचिव श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयारी करने को कहा। साथ ही सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 व बाढ़ ने सरकार के विकास की पोल खोल कर रख दिए हैं। जबकि सरकार द्वारा सूबे में लोगो को रोजगार नहीं मिलने से पलायन को विवश होना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ट धर्मेन्द्र बैठा, गोपाल महतो, मोहम्मद चाँद, योगेंद्र कुमार यादव, ऋषि महतो आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग