कोविड-19 जांच शिविर में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गरखा (सारण)। प्रखंड के मौजमपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय धनौरा में कोविड – 19 टेस्ट का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर किया गया। स्वास्थ्य टीम के जीएनएम कुमुद पराशर एवं नेहा कुमारी के नेतृत्व में धनौरा गांव एवं आसपास के 33 लोंगो की कोरोना-19 परीक्षण शिविर में की गयी।जांच शिविर में कोविड-19 टेस्ट कीट के द्वारा किया गया। जिसमें सभी लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आयी। जांच शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरखा की एएनएम मंजू कुमारी, सन्ध्या कुमारी, रम्भा कुमारी, अहिल्या रजक आदि शामिल थी। वहीं जांच कराने वालों में शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह, वार्ड एक सदस्य पति उदय कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह, रविन्द्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, नवीन पांडे, रामदेव सिंह, शुशीला देवी, पार्वती कुंअर शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग