राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सीएम के निश्चय संवाद को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी महिलाएं : माधवी

सीएम के निश्चय संवाद को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी महिलाएं : माधवी

  • महिलाओं में दिख रहा उत्साह, निश्चय संवाद की सारी तैयारियां पूरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डिजिटल निश्चय संवाद को ऐतिहासिक बनाने के लिए महिलाओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। निश्चय संवाद को सफल बनाने में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। यह बातें जदयू सारण की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने कही है। रविवार को उन्होंने मांझी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दौरा किया और कहा कि 7 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में बिहार के विकास की बात होगी। इस संवाद में 15 सालों में बिहार में हुई तरक्की की बात होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से एक नया बिहार बनाया है। वह दूसरों के बस की बात नहीं है। श्रीमति सिंह ने कहा कि डिजिटल संवाद में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया कि सुबह 11:30 बजे से डिजिटल संवाद में जुड़ें। सीएम की बातों को सुनें। ताकि बिहार में विकास कार्यों की जानकारी मिल सके और योजनाओं का लाभ भी मिल सके।

प्रत्येक पंचायत में है पूरी तैयारी: 

इस मौके पर रविवार को माधवी सिंह ने बड़वा नया टोला, साध सिंह का टोला, इनायतपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की के डिजिटल संवाद से जोड़ने के लिए आग्रह किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में डिजिटल संवाद देखने के लिए व्यवस्था करा दी गई है। महिलाएं स्मार्टफोन के साथ-साथ एलईडी स्क्रीन पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डिजिटल संवाद को देख सकेंगी। इसके लिए  गांव-गांव और प्रत्येक पंचायत में व्यवस्था करा दी गई है। ताकि सीएम नीतीश कुमार की आवाज जन जन तक पहुंच जाए। उन्होंने बताया कि डिजिटल संवाद को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के महिला कार्यकर्ताओं ने अपने अपने स्तर से तैयारी कर रखी है। साथ ही साथ कई जगहों पर प्रचार रथ से नीतीश कुमार की रैली के लिए प्रचार किया जा रहा है। ताकि इस निश्चय संवाद से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके।

बिहार के विकास में महिलाओं की रहेगी भूमिका: 

जदयू सारण की महिला जिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने कहा कि इस बार फिर से जब नीतीश कुमार की सरकार बनेगी तो महिलाओं के लिए ढेर सारी योजनाओं पर काम किया जाएगा। बिहार सरकार ने पहले से ही महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़कर बिहार के विकास कार्यों में लगाया जाएगा। महिलाओं को उद्योग धंधों के साथ-साथ प्रोफेशनल कार्यों से जोड़ने के लिए  योजनाएं चलाई जाएंगी. इसके लिए जल्दी काम शुरू किया जाएगा ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनना जा सके और बिहार को दुगनी रफ़्तार से बढ़ाया जा सके। माधवी सिंह ने कहा कि सारण में महिलाओं के लिए बहुत सारे अवसर हैं। अब समय आ गया है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि इस बार 2020 चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का कार्य करें और बिहार की तरक्की में अपना योगदान दें।