नियोजित शिक्षक अभ्यर्थियों की बैठक आयोजित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक नियोजन में शामिल करने को लेकर पीएसजी गुरुकुल एकेडमी, दुमदुमा-दाउदपुर के परिसर में गैर टेट, सी टेट, डीएलएड उतीर्ण प्रशिक्षित शिक्षकों की एक बैठक नितेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि मांगों से सम्बंधित एक रिट याचिका संघ की ओर से पटना उच्च न्यायालय में दाखिल की गई है। वहीं मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख कर निवेदन किया गया है कि बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनआईओएस से डीएलएड निजि शिक्षक जो वर्षों से निजि विद्यालयों में कई वर्षों से कार्यरत रहे हैं। सरकार को इस नियोजन में उनके भविष्य को भी ध्यान में रखते हुए पक्ष में निर्णय लेने की अपील की गई है। हमारे साथ सरकार द्वारा दोहरी नीति अपनाई जा रही है। बैठक में साकेत कुमार, समीर सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र राम, पप्पू कुमार यादव, विनीत कुमार, रंजीत मेहरा, करण तिवारी, सुरेश सिंह, कुंदन कुमार, दिलीप कुमार द्विवेदी, मनीष ओझा, अनिता कुमारी, दीपा कुमारी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग