स्व. रमाशंकर गिरि की जयंती तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत शिक्षक नेता रमाशंकर गिरि की जयन्ती आठ सितम्बर को मनाने को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक शहीद स्मारक पुस्तकालय दाउदपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहीद स्मारक समिति के वरिष्ठ सदस्य कन्हैया यादव ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये स्मारक समिति के सचिव सुमन कुमार गिरि ने कहा कि 8 सितम्बर की जयन्ती समारोह में सामाजिक चिन्तक, साहित्यकार, बुद्धिजीवी, रंगकर्मी एवं राजनैतिक कार्यकर्ता भी भाग लेगे। जयन्ती समारोह सोशल डिस्टेन्सिग के तहत शहीद स्मारक स्थल दाउदपुर में आयोजित की जायेगी। बैठक मे शामिल डा. रामजी प्रसाद, सुनिल राय, बसंती देवी, लाल राम, संजीव कुमार, केदार राय, नागेन्द्र गिरि, प्रेमशंकर आदि अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग