जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू ने गांवों में किया जनसंपर्क
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी भाग – तीन के जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगो से आगामी विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद मांगा। माड़ीपुर, हरनारायण छपरा, शनिचरा बाजार, मियां पट्टी, मेहंदीगंज, फतेहपुर, डुमरी, घोरहट, सलेमपुर ताजपुर सहित कई गांवों का दौरा किया तथा मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। इसी क्रम में प्रसिद्ध संत धरणी दास मंदिर में पहुंचकर महंथ वासुदेव दास का चरण स्पर्श किया। महंथ ने जिला पार्षद से मंदिर की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण कारियों से मुक्त कराने की गुहार लगा कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि मंदिर की जमीन को भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। जिला पार्षद ने भरोसा दिया कि सारण के जिला पदाधिकारी से मिलकर मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का हरसम्भव प्रयास करूंगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग