पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, आधा दर्जन लोग नामजद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में अखिलेश्वर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा सदर में दिए गए फर्दबयान के आधार पर तरैया थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही देवेंद्र सिंह उर्फ देवी सिंह, नीरज सिंह, बिट्टू सिंह, गिरजा सिंह, परमा सिंह आदि लाठी डंडा और हथियार से मारकर जख्मी कर दिए। पॉकेट से रुपए निकाल लिए तथा मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग