शौच को गयी महिला की डूबने से मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में शनिवार की देर शाम शौच के लिए गयी महिला की बाढ़ के पानी मे डूब जाने से मौत हो गयी। मृत महिला विक्रमा राय की 52 वर्षीया पत्नी मोती देवी बतायी जाती हैं। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम वह शौच के लिए गयी थी। इसी दौरान सड़क किनारे जमे बाढ़ के पानी मे डूब गयी। काफी देर बाद जब परिजनों ने खोजबीन की तो पानी मे उसका शव तैरता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह मौके पर पहुँचे एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने स्थानीय थाने को सूचित कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग