आंगनबाड़ी सेविकाओं को जिला भाजपा ने किया सम्मनित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। रविवार को श्रीपाल बसंत पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 94 पर सेविका , सहाइका , आशा एवं विकास मित्र COVID 19 के संक्रमित मरीजों के सेवाओ में लगे कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से पूर्व भाजपा जिला जिलाअध्यक्ष रमेश प्रसाद, विधानसभा विस्तारक लखबीर सिंह यादव , मंडल अध्यक्ष प्रो. हरेन्द्र सिंह, शोशल सह मीडिया प्रभारी बिहार प्रदेश आशीष रंजन सिंह, महामंत्री विनोद सिंह, एवं अनुसूचित जनजाती मोर्चा जिलाअध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, मुन्ना सिंह, पंचायत आईटी सेल अध्यक्ष अमृत राज सिंह की उपस्थिति में मुखिया शेखर सिंह के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए सेविकाओं में जैसे विभा देवी, सचित्रा कुंअर, बेबी देवी, चित्रलेखा देवी, रेखा देवी आदि शामिल रहीं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी