नीतीश सरकार में अनुसूचित जाति समुदाय के आर्थिक उत्थान के लिए चलायी जा रही है कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ: ईश्वर
- जदयू महादलित प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष ने गड़खा में सीएम के निश्चय संवाद वर्चुअल रैली का कराया आयोजन, लोगों ने दिखा उत्साह
- मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद रैली के माध्यम से वैश्विक कोरोना काल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित की योजनाएं व उपलब्धियां गिनायीं
गड़खा(सारण)। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रदेश भर में वर्चुअल संवाद रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर गड़खा विधानसभा क्षेत्र के जदयू के महादलित प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सह भावी प्रत्याशी ईश्वर कुमार राम ने पिरौना सहित विभिन्न गांव में निश्चय संवाद वर्चुअल रैली का आयोजन कराया। जिसमें जदयू के महादलित प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष ने अथक प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन का प्रसारण की व्यवस्था एलईडी टीवी के माध्यम से कराया गया। वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व के राजद के शासन काल के दौरान लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाते थे। वहीं आज सुशासन की सरकार है। न्याय के साथ विकास हो रहा है। केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा कोरोना काल में प्रत्येक प्रवासी एवं गैर प्रवासी मजदूरों के परिवार को मुफ्त में नवंबर माह तक हर माह 5 किलोग्राम अनाज का वितरण किया जा रहा है। पीओएस मशीन के माध्यम से प्रत्येक कार्ड धारकों को अनाज का वितरण किया जा है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों का अंगूठा का निशान पॉस मशीन में नहीं उग रहा है। उन्हें सबसे पहले राशन वितरण की जा रही है। वहीं सीएम ने निश्चय संवाद कार्यक्रम में सरकार के उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक गिनाया। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष ईश्वर राम ने कहा कि नीतीश सरकार में चौतरफ विकास हो रहा है। प्रत्येक घरों में बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है। साथ हीं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शौचालय का निर्माण कराया गया है। शौचालय निर्माण कराने वाले लाभुकों को अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का आर्थिक विकास के लिए उधमी योजना, ग्राम परिवहन योजना सहित अन्य कल्याकारी योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का कार्य किया है। इस माैके पर उमानाथ, हरेश कुमार महतो, संजय चौधरी, योगेश राज, नंदन कुमार, रमेश चन्द्र महतो, विरेश कुमार, तारा चन्द्र दास, शांति देवी, तेतरी देवी, बसंती देवी, कुसुम देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी