जयप्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग से नीचे गिरकर अज्ञात महिला की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। शनिवार को जयप्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग से नीचे गिरकर बेहोशी की हालत में बरामद अज्ञात महिला की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के शव की शिनाख्त नही हो पाने के कारण शव को फिलहाल सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। समाचार प्रेषण तक पहचान का कोई नही पहुंचा था। बता दें की शनिवार को मांझी बलिया मोड़ के एप्रोच मार्ग के नीचे बेसुध पड़ी एक अधेड़ महिला को उठा कर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान आदि ने उस महिला को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया था। सोमवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग