सही पोषण देश रोशन के संकल्प के साथ सीडीपीओ ने आरंभ किया पोषण परामर्श कार्यक्रम

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सही पोषण देश रोशन के संकल्प के साथ सीडीपीओ रेणु कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ गर्भवती महिलाएं एवं किशोरियों को सही पोषण के संबंध में आवश्यक सलाह उपलब्ध कराई गई।सीडीपीओ ने बताया कि 01-30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाएं एवं उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित गर्भावस्था के लिये पौष्टिकता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी जा रही है।पोषण माह के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविकाओ द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।साथ ही पोषक क्षेत्र में गृह भ्रमण कर लोगों को पोषण अभियान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वही बनियापुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में भी पोषण परामर्श केंद्र स्थापित किया गया है। जहाँ पहुँच किशोरी एवं महिलाएं पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती है। मौके पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सहित सभी संबंधित कर्मी मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग