राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छात्र संगठनों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच बैठक संपन्न

छात्र संगठनों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच बैठक संपन्न

  • सर्वसम्मति से हुआ निर्णय, एक सप्ताह तक के लिए रोकी जाएगी स्नातक एवं पीजी की नामांकन प्रक्रिया
  • एआईएसएफ सहित कई छात्र संगठनों के नेता थे मौजूद

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सहित कई छात्र संगठनों के ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होने पर रोष व्यक्त करने के बाद विश्वविद्यालय अधिकारियों एवं छात्र संगठनों के बीच संयुक्त रुप से एक बैठक हुई। बैठक में जेपीयू के डीएसडब्ल्यू प्रॉक्टर, परीक्षा नियंत्रक, पीआरओ और एआईएसएफ सहित कई छात्र संगठनों के नेता मौजूद थे। बैठक में मौजूद एआईएसएफ के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण आम छात्र-छात्राओं को नामांकन सहित कई ऑनलाइन प्रक्रियों में बेवजह परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले साल भी नामांकन में छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था जिससे सैकड़ों छात्र नामांकन से वंचित हो गए थे। जिस एजेंसी के द्वारा नामांकन का कार्य कराया गया था उस एजेंसी के द्वारा भारी गड़बड़ी के बाद भी फिर इस वर्ष भी उसी एजेंसी को नामांकन का कार्यभार दे दिया गया जो काफी दु:खद है। छात्र संगठनों ने एक स्वर में मांग किया कि नामांकन में होने वाली छात्रों की परेशानियों को जल्द दूर किया जाए या नामांकन प्रक्रिया के लिए किसी दूसरे एजेंसी का चयन किया जाए। छात्रों की मांगों पर बैठक में मौजूद बीएसडब्ल्यू ने कुलपति से फोन पर बातचीत की जिसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि तत्काल रुप से नामांकन प्रक्रिया एक सप्ताह के लिए स्थगित रहेगी। इस बीच नामांकन प्रक्रिया में छात्र छात्राओं को होने वाली बाधा को दूर कर लिया जाएगा, 1 सप्ताह के भीतर अगर एजेंसी के द्वारा छात्रों को होने वाली परेशानियों को दूर नहीं किया गया तो आगे आने वाले दिनों में किसी दूसरे एजेंसी के चयन की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन आगे बढ़ेगी।