राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया विधानसभा में 428 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे मतदाता

तरैया विधानसभा में 428 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे मतदाता

  • बढ़े हुए बूथों की संख्या की समीक्षा को लेकर पूर्व विधायक ने किया दौरा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अब 428 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। पहले मतदान केंद्रों की संख्या 297 थी। इस चुनाव में 131 मतदान केंद्र बढ़ गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बढ़े हुए मतदान केंद्रों की संख्या पर समीक्षा करने एवं सभी नवसृजित बूथों पर बूथ कमेटी का गठन करने को लेकर पूर्व विधायक जनक सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों का दौरा किया एवं बूथ कमेटियों का गठन करके बूथ स्तर पर मनोनीत पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी समझाया। समीक्षा के क्रम में श्री सिंह ने बताया कि तरैया विधानसभा क्षेत्र में पहले कुल 297 मतदान केंद्र थे। लेकिन कोरोना महामारी के वजह से जारी लॉकडाउन में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार अब 131 और नए मतदान केंद्रों की स्थापना होने के बाद अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 428 हो गई है। बढ़े हुए मतदान केंद्रों के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए उन्होंने कहा कि तरैया विधानसभा क्षेत्र के तरैया प्रखंड में पहले से 101 मतदान केंद्र थे जिसमें 49 नये मतदान केंद्र बने हैं और कुल संख्या 150 हो गई। इसी प्रकार इसुआपुर में पहले से 107, नये 48, कुल 155 एवं पानापुर में पहले से 89 नये 34 एवं कुल मतदान केंद्रों की संख्या 123 हो गई है। इस मौके पर तरैया मंडल भाजपा अध्यक्ष रामाधार सिंह, भागवत पुर शक्ति केंद्र प्रमुख रामअयोध्या साह, सह प्रमुख राहुल कुमार, राजू सिंह सरपंच, धर्मनारायण सिंह, राजू पाठक, भोला राम, अनिल पांडेय, दिग्विजय सिंह, उज्जवल सिंह, निर्मल सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।