मृतकों के आश्रितों को मिला चार-चार लाख रुपये का चेक
- बाढ़ के पानी में डूबने से हुई थी मौत, सीओ ने आश्रितों को सौंपा चेक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड में आयें प्रलयकारी बाढ़ के पानी में डूबकर मरे व्यक्तियों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। बुधवार को अंचल कार्यालय तरैया में सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने मृतक माधोपुर पंचायत के अरदेवा गांव निवासी राजकुमार राम के पुत्र करण कुमार राम के आश्रित किशमतों देवी व डेवढ़ी पंचायत के सरेया बसंत गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के पुत्र पीयूष कुमार के आश्रित रीना देवी को चार – चार लाख रुपये का चेक सौंपा। चेक प्राप्त होते ही अपनी पुत्र की याद में माताओं का ह्रदय व्याकुल हो उठा और उनके आंखों से ममता भरी आंसू निकल पड़ी। मौके पर उपस्थित जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मृतकों के आश्रित माताओं को सांत्वना देते हुए उनसे इस राशि को सदुपयोग कर अच्छे कार्यों में लगाने की अपील की तथा धैर्यपूर्वक से काम लेने की बात की। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता, आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह, मुखिया सुशील कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग