तरैया विधायक ने प्रखंड के कई पंचायतों का किया भ्रमण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड के डेवढ़ी, सरेया रत्नाकर, भागवतपुर, तरैया सहित कई पंचायतों के दर्जनों गांवों का बुधवार को तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने भ्रमण किया एवं बाढ़ के पानी उतरने के बाद अपने अपने घरों पर लौट कर पुनर्वास में लगे लोगों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लिया तथा उनकी परेशानियों के विषय में जानकारी हासिल किया। विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए विधायक श्री राय ने पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से भी संपर्क साधा एवं उन्हें आगामी चुनाव को लेकर तैयार रहने एवं राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं। इस मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, विधायक के निजी सचिव अशोक राय, शैलेश कुमार यादव, संजय कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, सुभाष यादव, दिनेश यादव, पानापुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग