मशरक: सड़क दुघर्टना में मृतक की मां को मिली चार लाख की सहायता राशि
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के एकावना गांव निवासी दिनेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह की छह महीने पहले चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। जिसमें बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से सीओ ललित कुमार सिंह ने अंचल कार्यालय में दुर्घटना में मृत के मां को चार लाख का चेक प्रदान किया। इस मौके पर कवलपुरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी व समाजसेवी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एकावना गांव के युवक की मोटरसाइकिल में अज्ञात चार चक्का वाहन ने टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। उसे सरकार के तरफ से आपदा विभाग से उसकी मां कमलावती देवी को चार लाख का चेक दिलवाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग