युवा राजद नेता मिथिलेश राय ने किया क्षेत्र का दौरा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का बुधवार को युवा राजद नेता मिथिलेश राय ने दौरा किया। उन्होंने बताया कि इसुआपुर प्रखंड के लौवा, अचीतपुर, बेला, आतानगर, परसा आदि गांव में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि आता नगर पंचायत के बेला गांव में सभी घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ था। बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही से इस पंचायत को बाढ़ ग्रस्त पंचायत घोषित नहीं किया गया। जिस कारण से लोगों को जीआर की राशि नहीं मिल पाई। लोगों ने यह भी कहा कि उन लोगों को राशन कार्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने इन समस्याओं का समाधान शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्रमुख मितेंद्र राय, अरुण प्रसाद, उपमुखिया विकेश यादव, सत्या कुशवाहा, ललन राय, राजमोहन राय, खुर्शीद आलम, विपिन गिरी, उपेंद्र कुशवाहा, विकास सिंह, सत्येंद्र पटेल समेत अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग