शोक सभा आयोजित कर दिवंगत स्वास्थ्य कर्मी को मांझी पीएचसी में दी गई श्रद्धांजलि
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। माझी पीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी श्वेता राय के सड़क हादसे में हुई मौत के बाद मांझी पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। मालूम हो कि विगत 7 सितंबर को अपने निवास स्थान गुदरी से माझी पीएचसी अपनी ड्यूटी आने के क्रम में एक ट्रक के चपेट में आने से गोरिया छपरा के समीप उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। जो असमय काल के गाल में समा गई थी। वह मांझी पीएचसी में बीएमएनई पद पर कार्यरत थी। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार, डॉ. रामनरेश राम, डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव, जहीर अहमद, राघवेंद्र मिश्रा, एएनएम अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, पिंकी सिंह, प्रहलाद यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शोक सभा में शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग