सड़क दुर्घटना में युवक घायल, पीएमसीएच रेफर
छपरा(सारण)। जिले के कोपा थाना क्षेत्र के बल्डीहां गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक शनिवार को गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल युवक को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल युवक बलडीहा गांव निवासी लक्ष्मण राय के पुत्र 25 वर्षीय रोशन कुमार राय है। उसे सिर में गंभीर चोट लगी लगी है तथा हाथ पैर में भी फ्रैक्चर है। परिजनों के अनुसार सड़क पार करते समय अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग