थाना परिसर के कैंप कोर्ट में 107 केस के 9 लोगों ने लगाई हाजिरी,थाना के 800 लोगों पर लगाई गई है धारा

अगले 17 तारीख को फिर से लगेगा कोर्ट कैम्प
मशरक (सारण)आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपुर्ण संपन्न कराने को लेकर मशरक थाना क्षेत्र के लोगों पर लगे 107 में अपनी उपस्थिती सुनिश्चित करने के लिए एक दिवसीय कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी मढ़ौरा रमेश रंजन प्रसाद व पेशकार दुर्गेश कुमार मौजुद थे। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि शांतिपुर्ण बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर थाना क्षेत्र के 800 लोगों पर धारा 107 लगाया हैं। कैंप कोर्ट के मजिस्ट्रेट रमेश रंजन प्रसाद ने बताया कि कैप कोर्ट के तहत शुक्रवार को 9 लोग अपने आधार कार्ड के साथ उपस्थिती दर्ज कराया। जबकि अगले 17 तारीख को कोर्ट कैम्प लगाया जाएगा। जिसमें जितने भी 107 लगें लोग हैं वे उपस्थित होकर बेल बांड भर सकतें हैं। मौके पर उपस्थित अधिवक्ता लोगों में राजेश सिंह,मनोज कुमार प्रसाद,गृर्सदेव सिंह,दुधनाथ सिंह मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग