दलित राजनीति के प्रणेता व बसपा के संस्थापक कांशीराम की मनी जयंती
राष्ट्रनायक न्यूज
अमनौर(सारण)। प्रखंड के अगुआन स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को दलित राजनीति के प्रणेता सह बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम का 84 वीं जयन्ती पूर्व जिला पार्षद मुन्ना कुमार बैठा के अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले कांशीराम के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई। दलित नेता अर्जुन राम ने कहा की कांशीराम भारतीय राजीनीतिक और समाज सुधारक थे। वे कहा करते थे कि जब मत लेना होता है तो दलितों पिछड़ो को हिन्दू बनाया जाता है, जब अधिकार की बात आती है तो जातिवाद व वर्ण व्यवस्था में धकेल दिया जाता है। इन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनो के राजनीतिक एक्कीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। दलित-पिछड़ो ने देश को अपने खून पसीना मेहनत से सींचा, आज उन्हीं लोगों को नागरिकता का प्रमाण खोजा जा रहा है। वहीं पूर्व जिला पार्षद मुन्ना कुमार बैठा ने कहा कि बाबा साहब के सपनो को पूरा करने में इनका बहुत बड़ा योगदान था। समाज में दलित पिछड़ो को आरक्षण दिलाने में कांशीराम का बहुत योगदान है। इस मौके पर राजेन्द्र राम, शिवपूजन राम, जय किशोर राम, डॉ राकेश कुमार, राम बाबू राम, बिकाऊ राम, रामप्रवेश राम, चन्द्रदीप राम, सूरज राम, राजन कुमार, सत्यनारायण राम, रविन्द्र राम समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग