24 कुण्डीय सत्य सनातन धर्म महायज्ञ का निकला कलश यात्रा
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के नौतन पंचायत के कोल्हुआं सरकारी स्कूल के प्रांगण में 24 कुण्डीय सत्य सनातन धर्म महायज्ञ की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। कलश यात्रा में पंचायत के 1001 महिला श्रद्धालुओं ने कोल्हुआं सरकारी स्कूल से अमनौर मुख्य बाजार होते हुए अमनौर के बड़ा पोखर पंहुचकर मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कर पुन: यज्ञ स्थल पहुँची। जिसके बाद 24 कुण्डीय सत्य सनातन धर्म महायज्ञ की मत्रोच्चार के शुरू कर दिया गया। इस मौके पर भावलपुर के पूर्व मुखिया सुरेश सिंह, नौतन मुखिया सुमीत सिंह, रमाशंकर प्रसाद, मुन्ना कुमार, सहीत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग