पिरौटा खास में सांप काटने से 45 वर्षीय रसोइया की हुई मौत
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के पिरौटा खास में सांप काटने से 45 वर्षीय रसोइया की मौत हो गई। मृतका विश्वनाथ साह की पत्नी गीता कुंवर बताई जाती है। वह प्राथमिक विद्यालय रेपुरा में रसोइया का काम करती थी। पति की मौत के बाद वह जैसे तैसे दो बच्चों की परवरिश कर रही थी। शनिवार की अहले सुबह उसे विषैले सर्प ने डंस लिया। सांप डंसने की जानकारी के बाद आसपास के लोग महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बनियापुर लाये जहां चिकित्सकों ने उसे बच्चों की रुदन को देख आसपास के लोगो की आंखे भी नम हो रही है। दोनो बच्चों की परवरिश करने वाला अब कोई नहीं है। बताया जाता है कि महिला घर मे सोई थी। लगभग तीन बजे सुबह सोये अवस्था में ही उसे सांप ने डंस लिया। जिसकी जानकारी उसने पास में सोए बच्चों को दी. रात होने के कारण महिला तत्क्षण अस्पताल नहीं पहुंच पाई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया सरिता देवी व मुखिया पति मुकेश कुमार साह ग्रामीणों के सहयोग से महिला को अस्पताल पहुंचाए थे। मृत महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.स्थानीय मुखिया ने अंतिम संस्कार के लिए सहयोग राशि दी साथ ही विभागिय पदाधिकारी से मृतका के अनाथ बच्चों को प्रावधान के तहत मिलने वाली सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की।मृत घोषित कर दिया। महिला की मृत्यु की सूचना के बाद उसके दोनो बच्चे आठ वर्षीय पुत्र सजित और बारह वर्षीया पुत्री गुड़िया का रोरो कर बुड़ा हाल बना है। माँ की शव से लिपट कर


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा