राजद ने अपनी पार्टी का संगाठत्मक विकास करते हुए नवमनोनित सदस्यों को दिया प्रामाणपत्र दिया
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। राजद ने अपनी पार्टी का संगाठत्मक विकास करते हुए नवमनोनित सदस्यों को प्रामाणपत्र दिया। प्रखंड युवा अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार द्वारा प्रमाण पत्र वितरण के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। युवा अध्यक्ष ने पार्टी की विकास व एक एक सदस्यों को समर्पित भाव से जुड़ने की अपील की। नव मनोनीत सदस्यों में पंकज कुमार राय को प्रखंड महासचिव, पप्पू कुमार राय को सचिव, हिमांशु शेखर सिंह को सचिव, बबन राय को युवा उपाध्यक्ष, शशि रंजन को युवा उपाध्यक्ष बनाया गया। पंचायत अध्यक्षों को भी आज ही प्रमाण पत्र दिया गया जिसमें सरेया पंचायत के युवा अध्यक्ष रमण कुमार, सतुआ पंचायत के अध्यक्ष रवि शंकर, लौवा कला के रोहित कुमार राय, राम धनवाव के मोहम्मद जाकिर हुसैन पिरौटा पंचायत के सनी कुमार सिंह, कन्हैया कुमार यादव एवं सागर सिंह चौहान को पीरौटा पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर आए जिले से आये युवा राजद के अधिकारी डॉ. राजीव रंजन उपस्थित थे। बैठक में पानालाल यादव, कन्हैया यादव, प्रभुनाथ यादव, कफील अहमद, जिला मीडिया प्रभारी युवा राजद प्रवीण कुमार,अभय यादव, रामायण यादव सहित दर्जनों थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग