सोनपुर प्रखंड में सोनम ने दी युवक व युवतियों को स्वास्थ्य और फिट रहने का संदेश

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
साेनपुर (सारण)। नेहरू युवा केंद्र छपरा द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत जिला युवा समन्वयक मयंक भदौरिया के निर्देशानुसार सोनपुर प्रखंड के एन वाई वी द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम के तहत युवक व युवतियों को योग व जिम करा कर फिटनेस का संदेश दिया गया। एन वाई वी सोनम ने बताया कि फिटनेस एक शब्द नहीं बल्कि स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की एक जरूरत है। हमारी संस्कृति में फिटनेस पर जोड़ दिया गया है। यह हमारे जीवन का सहज हिस्सा रही है। हमारे पूर्वजों ने कहा है। की व्यायाम से ही स्वास्थ्य,लंबे आयु और सुख मिलता है। स्वस्थ होने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। अब सुनने को मिलता है। की स्वार्थ से ही सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इसलिए स्वार्थ से स्वस्थ के भाव का कार्य जरूरी हो गया है।इस मौके पर दजनों युवक युवतियां मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग