धारा-107 में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए डेरनी थाने में हुआ एक दिवसीय कोर्ट का आयोजन
विपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना परिसर में शनिवार को कोर्ट कैंप लगाया गया। थाना क्षेत्र से मात्र उनसठ लोगों ने अपनी हाजिरी लगाई है। विधानसभा चुनाव भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डेरनी थाना क्षेत्र के लोगों पर लगे धारा-107 में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक दिवसीय कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। सबका बॉन्ड भरवाकर सोनपुर से आई मजिस्ट्रेट व थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी देखरेख में बेल दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग