डबल इंजन वाली सरकार जनहित के प्रति लापरवाह: गुड्डू
- परसा विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में भरतीय सबलोग पार्टी प्रत्याशी ने खाद्यय सामग्री का वितरण की।
विपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। जिले के परसा विधान सभा क्षेत्र के दरियापुर प्रखंड के मुजौन में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच सबलोग पार्टी के परसा विधानसभा के भावी प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ गुडडू शर्मा के द्वारा घर घर जाकर पानी में राहत सामग्री चिउड़ा मीठा ,मोमबती और बच्चो के लिए चॉकलेट आदि का वितरण किया। मनोज कुमार ने कहा कि दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व गांवों में आयी बाढ़ से सड़क व यातायात की सुविधा ध्वस्त है। गांव गांव में बुजुर्ग, बच्चे व बीमार को बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता है साथ ही पानी के सड़ने से महामारी की असंका पैदा हो रही है।सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के द्वारा निजी तौर पर मुहैया सहयोग भी बाढ़ पीड़ितों के लिये पर्याप्त नहीं कहा जा सकता अब इन्हें महामारी से बचाने के लिये बिलिचिंग पावडर का छिड़काव जरूरी है। इस डबल इंजन की सरकार को जनता देख रही है कि कौन क्या कर रहा है। अब जनता पहले वाली जनता नही रही अब वो भी समझदार हो चुकी है। पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण में कमलेश राय, शिवदयाल राय, राम वेयाश राय, रंजन कुमार,पलटन राय, झगड़ू राय, भोला दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग