पुलिस ने 170 लीटर अवैध देशी शराब किया बरामद, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
एकमा(सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के नवतन बाजार में छापेमारी कर 170 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में एकमा पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में पुलिस को देखकर दो धंधेबाज फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में एकमा थाने की पुलिस टीम के द्वारा नवतन बाजार में रामू चौधरी व बबलू चौधरी के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 170 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया। इस दौरान रामू चौधरी व बबलू चौधरी फरार हो गए। जबकि पुलिस ने बबलू चौधरी की पत्नी प्रमिला देवी के अलावा दो पियक्कड़ों दाउदपुर थाना क्षेत्र के गोबरही गांव निवासी भगवान राम व जमनपुरा गांव निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एकमा पुलिस बरामद शराब व गिरफ्तार लोगों को थाने पर लाकर केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र के लोगों ने सराहनीय बताया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग