जमीनी विवाद में तीन महिला समेत आधा दर्जन घायल, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
एकमा/मांझी(सारण)। एकमा पुलिस अंचल के मांझी थाना इलाके के डुमरी गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर पट्टिदारों के बीच मामूली कहासुनी के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई लाठी-डंडों से जमकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सोमवार की सुबह डुमरी गांव निवासी विनय कुमार सिंह, नैना देवी, सुमित्रा देवी, जितेंद्र सिंह, रिंकी देवी व कृष्णा सिंह को उपचार हेतु मांझी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने समुचित उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल कृष्ण सिंह को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग