पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश सिंह के निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति: अल्ताफ
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा/एकमा (सारण)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। यह बातें जिला जदयू के अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कही। उन्होंने श्री सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते कहा कि डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह समाजिक समरसता, समाजवादी विचारधारा को मानने वाले, डॉ लोहिया, स्व कर्पूरी ठाकुर, जननायक जयप्रकाश नरायण आदि को आदर्श मानने वाले नेता थे। जिन्होंने जिंदगी भर गरीब गुरबों के लिए काम किया। उन्हें राज्य की जनता की चिंता हमेशा रहती थी। श्री राजू ने बताया कि वे हमारे पिता पूर्व विधान पार्षद स्व डॉ रमजान अली के सन्निकट मित्रों में से एक थे। जिन्होंने कई राजनीतिक परिस्थितियों एक दूसरे ने सहयोग किया। श्री सिंह बिहार समाजिक राजनीतिक पैमाने पर अपने आपको एक स्तम्भ की तरह छोड़ गए है। जिनकी स्मृतियां सदैव बिहार की जनता याद करेगी। जिनको हम शत शत नमन करते हैं। उधर दिनेश सिंह, बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष महतो, जयप्रकाश यादव, सुरेश सिंह, काजीम रजा रिजवी, मैनेजर सिंह, बाल्मीकि पाठक, जहांगीर आलम, मुन्ना कुमार वैभव, ललन सिंह,अनिल सिंह, शहाबुद्दीन मंसूरी, गामा सिंह ने भी अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग