बिहार की जनता फिर एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने को तैयार: ओझा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिहार की जनता एक बार फिर नीतीश कुमार के बिहार के विकास के लिए एनडीए की सरकार बनाने की तैयारी की मूड में नजर आ रही है। यह बात बनियापुर विधान सभा के भावी प्रत्याशी व जदयू राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र ओझा ने अपने चुनावी जन सम्पर्क अभियान के दौरान कई स्थलों पर ग्राम चौपाल में कही। उन्होंने कहा कि बनियपुर विधान सभा मे एक एक गांवो का भ्रमण से लग रहा है, लोग जद यू के समर्थन में गोलबंद हो गए है। लोगों में उत्साह है। श्री ओझा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गोवा, पिपरपती, कमता पंचायत के दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क के दौरान सरकार की महती योजनाओ की जानकारी देने के साथ जन समस्याओं का निष्पादन किया। श्री ओझा ने बताया कि क्षेत्र में माताओं, बुजुर्गों नौजवानों का आपार समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर मणिभूषण ओझा, कान्तु ठाकुर, अब्दुल जब्बार, प्रभु मांझी, वृजभूषण गिरि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग