दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में दर्जनों घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेजा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले वाद-विवाद व गाली-गलौज शुरू हुआ। उसके बाद देखते हीं देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घायलों में कुदरी यादव, सुधीर यादव, राजकिशोर यादव, संजय यादव, शत्रोहन यादव, मुंशी यादव, बतून यादव, तारकेश्वर यादव, परमानंद यादव, यशोदा नंद यादव, अरविंद यादव, रमेश यादव, गणेश यादव आदि शामिल हैं। जिनका इलाज अलग-अलग जगहों पर कराया गया। उक्त मामले में एक पक्ष से तारकेश्वर यादव की पत्नी इंदु देवी जबकि दूसरे पक्ष से राजकिशोर यादव द्वारा आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है। छानबीन की जा रही है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली